Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

दांतन में व्यक्ति का फंदे से झूलता शव बरामद

पश्चिम मिदनापुर जिले के दांतन-दो ब्लॉक के धनश्वरपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति का फंदे से झूलता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

01 Nov 2025

दांतन में व्यक्ति का फंदे से झूलता शव बरामद

पश्चिम मिदनापुर जिले के दांतन-दो ब्लॉक के धनश्वरपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति का फंदे से झूलता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बापी भंज (51) के रूप में की गई है, जो धनश्वरपुर गांव का ही निवासी था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात बापी अपने कमरे में था। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर परिवार के लोगों ने जब दरवाजा खोला, तो उसे फंदे से लटकता हुआ पाया।

परिजन तुरंत उसे बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बेलदा थाने के अंतर्गत जोड़ागेरिया फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दांतन में व्यक्ति का फंदे से झूलता शव बरामद
पश्चिम मिदनापुर जिले के दांतन-दो ब्लॉक के धनश्वरपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति का फंदे से झूलता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News